दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 23 मार्च से
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 23 मार्च से शुरू होगा।
By : एजेंसी
Update: 2020-03-16 19:58 GMT
नई दिल्ली | दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 23 मार्च से शुरू होगा। विधानसभा ने सोमवार को यह जानकारी दी। विधानसभा का बजट सत्र उपराज्यपाल अनिल बैजल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा।
यह दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र का तीसरा भाग है और अरविंद केजरीवाल सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट है।
वित्तमंत्री मनीष सिसोदिया 25 मार्च को वार्षिक बजट पेश करेंगे, जबकि सत्र के 27 मार्च को समापन होने की उम्मीद है।