दागदार नीतीश सरकार! , शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार बन गई है लेकिन विवादों से दामन अब भी नहीं छूट रहा है.
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार बन गई है लेकिन विवादों से दामन अब भी नहीं छूट रहा है...नीतीश सरकार में शिक्षा मंत्री बने डॉ. मेवालाल चौधरी विरोधी दलों के निशाने पर क्या आए कि उन्होंने अपने पद से ही इस्तीफा दे दिया...आखिर ऐसा क्या हुआ कि पदभार संभालने के कुछ ही घंटे बाद मेवालाल ने पद से इस्तीफा दे दिया है...बिहार चुनाव की जबसे शुरुआत हुई थी तभी ये वाद-विवाद का सिलसिला जारी है. नीतीश कुमार पर लगातार दागदार सरकार का टैग लगाया गया लेकिन बिहार की जनता ने एक बार फिर बिहार की सत्ता के सिंहासन पर नीतीश कुमार को ही बैठाया. अब नई सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बन गई है लेकिन विवादों से दामन अब भी नहीं छूट रहा है. नीतीश सरकार में शिक्षा मंत्री बने डॉ. मेवालाल चौधरी भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण विरोधी दलों के निशाने पर हैं. इसी विवाद के चलते मेवालाल चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जबकि डॉ. मेवालाल चौधरी ने आज ही पदभार संभाला था. विवादों में घिरे शिक्षा मंत्री डॉ. मेवालाल चौधरी ने इस्तीफा देने के बाद अपने खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ 50 करोड़ की मानहानि का केस करने की बात कही है. आपको बता दें कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति रहते समय मेवालाल चौधरी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे और उनपर एफआईआर भी दर्ज हुई थी. इसके बाद जनता दल यूनाइटेड से उन्हें निलंबित कर दिया गया था. यही वजह है कि विपक्ष लगातार नीतीश सरकार को टारगेट पर ले रहा है. लेकिन मेवालाल के इस्तीफे के बाद तो उलटा जेडीयू प्रवक्ता अजय आलोक ने आरजेडी पर पलटवार किया और कहा कि राबड़ी देवी और तेजस्वी कब इस्तीफा देंगे. इन पर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं. यानी दागदार सरकार दाग धोने के लिए दूसरे पर कीचड़ उछालने से बाज नहीं आ रही है