पाकिस्तान में हिमस्खलन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत
पाकिस्तान के एबटाबाद जिले स्थित एक हिल स्टेशन में हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए
By : एजेंसी
Update: 2020-03-11 18:04 GMT
इस्लामाबाद । पाकिस्तान के एबटाबाद जिले स्थित एक हिल स्टेशन में हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हिमस्खलन की यह घटना मंगलवार रात हुई। घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हिमस्खलन की चपेट में आकर कई वाहन दब गए। वहीं, दो दर्जन से अधिक लोग लापता हो गए। इसके चलते जिले के नाथिया गली रिसॉर्ट में भूस्खलन भी हुआ।
बर्फ के नीचे दबे लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।