यूपी में अपराधी और भूमाफिया चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जा रही है: ओ पी सिंह
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ0 पी0 सिंह ने कहा है कि राज्य को अपराध मुक्त बनाने के लिये चलाये गये अभियान में अब तक दो हजार से अधिक इनामी वांछित अपराधियो को गिरफ्तार कर जेल भेज गया हैं
बाँदा। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ0 पी0 सिंह ने कहा है कि राज्य को अपराध मुक्त बनाने के लिये चलाये गये अभियान में अब तक दो हजार से अधिक इनामी वांछित अपराधियो को गिरफ्तार कर जेल भेज गया हैं।
सिंह ने शनिवार को यहां पत्रकारों से कहा कि अपराधियों के खिलाफ चलाये गये अभियान में अब तक हुई मुठभेड़ों में पुलिस ने 62 इनामी बदमाशों को ढ़ेर किया है जबकि दो हजार से अधिक को गिरफ्तार करर जेल भेजा गया है।
उन्होने बताया कि अपराधियों पर की गयी गैंगेस्टर एक्ट के तहत उनकी 197 करोड़ रुपए की संपत्ति जप्त की गई है । अपराधी और भूमाफिया चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जा रही है। अपराध के दम पर जुटाई गई संपत्ति को भी जप्त किया जा रहा है।
सिंह ने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजग है। महिला हेल्पलाइन 1090 में प्रतिदिन 15-16 हजार कॉल पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। डायल 100 , रोमियो, एंबुलेंस , फायर सर्विस , वूमेन हेल्पलाइन आदि सभी सेवाओं को एक दूसरे से संबद्ध कर और भी प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिये कार्य योजना तैयार की जा रही है। सोशल मीडिया को सशक्त बनाया जा रहा है जिससे किसी भी पीड़ित की मदद की जा सके ।
उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में डायल एफआईआर की शुरुआत की जा रही है। इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाना है। जिससे एफआईआर से संबंधित सभी समस्याओं का निदान होगा और मदद में सहायक होगी।
पुलिस महानिदेशक ने बताया कि अनुशासनहीनता और दुर्व्यवहार के मामले में 22 पुलिस जवानों को बर्खास्त कर दिया गया है। कार्य में पारदर्शिता लाने के लिये पुलिस ट्रेनिंग में एक नया पाठ्यक्रम भी लाया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि अपराधों की रोकथाम के लिये जिले में टॉप -10 और टॉप--15 की सूची बनाकर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। टॉप--10 सूची का अनुमोदन पुलिस अधीक्षक और टॉप-15 अपराधियों की सूची का अनुमोदन उप पुलिस महानिरिक्षक स्तर के अधिकारी करेंगे।