यूपी में उज्ज्वला योजना के तहत 84,71,691 गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये गए

उज्ज्वला योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अब तक 84,71,691 गैस कनेक्शन गरीब परिवारों की महिलाओं को उपलब्ध कराये गये हैं

Update: 2018-07-17 11:51 GMT

लखनऊ। उज्ज्वला योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अब तक 84,71,691 गैस कनेक्शन गरीब परिवारों की महिलाओं को उपलब्ध कराये गये हैं।

आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत वर्ष 2022 तक 1,25,06,081 कनेक्शन जारी करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसका 67.74 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जा चुका है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे के परिवारोें की महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है। 
 

Tags:    

Similar News