महाराष्ट्र में 71966 कोरोना मरीज स्वस्थ, 40956 नए मामले

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 71,966 मरीज स्वस्थ हुए जिससे संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 45,41,391 हो गई है

Update: 2021-05-12 06:20 GMT

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 71,966 मरीज स्वस्थ हुए जिससे संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 45,41,391 हो गई है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस दौरान 40,956 नये मामले सामने आने के बाद मंगलवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51,79,929 हो गयी है। इसी अवधि में सर्वाधिक 793 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 77,191 हो गयी है।

राज्य में नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में कमी आयी है। अब राज्य में सक्रिय मामले 5,58,996 रह गये हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सक्रिय मामलों के मामले में अब कर्नाटक के बाद दूसरे स्थान पर है। कर्नाटक में कुल 5.87 लाख सक्रिय मामले हैं और यह पूरे देश में पहले नंबर पर है।

Full View

Tags:    

Similar News