जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 577 नए मामले, कुल मामले 91 हजार के पार
जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को कोरोनावायरस जांच 577 नए लोग पॉजिटिव पाए गए, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में मामलों की संख्या बढ़कर 91,329 हो गई है
By : एजेंसी
Update: 2020-10-25 03:26 GMT
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को कोरोनावायरस जांच 577 नए लोग पॉजिटिव पाए गए, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में मामलों की संख्या बढ़कर 91,329 हो गई है। सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि 577 नए मामलों में, 213 मामले जम्मू संभाग से और 364 मामले कश्मीर संभाग से हैं।
केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 6 अन्य लोगों की मौत हो गई, जिससे यहां वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,430 हो गई है। वहीं इस दौरान 733 मरीज वायरस से ठीक हो चुके हैं, जिससे वायरस से अब तक 82,219 मरीज पूरी तरह से उबर चुके हैं।
प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 7,680 है, जिनमें से 2,447 मामले जम्मू संभाग से और 5,233 कश्मीर संभाग से हैं।