जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 536 नए मामले

जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार को 536 नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिससे इस केंद्रशासित प्रदेश में मामलों की संख्या बढ़कर 93,213 हो गई है

Update: 2020-10-29 07:10 GMT

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार को 536 नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिससे इस केंद्रशासित प्रदेश में मामलों की संख्या बढ़कर 93,213 हो गई है। सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि 536 नए मामलों में, 199 मामले जम्मू संभाग से और 337 मामले कश्मीर संभाग से हैं। केंद्रशासित प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 4 अन्य लोगों की मौत हो गई, जिससे यहां वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,455 हो गई है। वायरस से अब तक 84,782 मरीज पूरी तरह से रिकवर हो चुके हैं।

प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 6,976 है, जिनमें से 2,119 मामले जम्मू संभाग से और 4,857 कश्मीर संभाग से हैं।

Full View

Tags:    

Similar News