देवरिया में 360 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने लार क्षेत्र से ट्रक सवार दो तस्कारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तस्करी करके बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 360 पेटी बरामद;
By : एजेंसी
Update: 2019-08-13 19:21 GMT
देवरिया। उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने लार क्षेत्र से ट्रक सवार दो तस्कारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तस्करी करके बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 360 पेटी बरामद की,जिसकी कीमत लगभग 28 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोमवार को लार क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित मेहरौना पुलिस चौकी पर पुलिस ने नियमित चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोककर चेक किया गया।
ट्रक खाद आदि के बीच में 360 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की।
मौके से झज्जर हरियाणा निवासी मनोज कुमार और दादरी सदर निवासी करमपाल को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया गया है।