कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस आज, राहुल गांधी ने दिया ये संदेश

आज सोमवार को देश की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है

Update: 2020-12-28 11:11 GMT

नई दिल्ली। आज सोमवार को देश की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है।

 

आज के इस खास दिन कांग्रेस मुख्यालय पर सभी वरिष्ठ नेता इकट्ठा हो रहे हैं। 

स्थापना दिवस पर प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस मुख्यालय पहुंची और झंडारोहण में भाग लिया। 

136वें स्थापना दिवस के मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्यों ने पार्टी की राज्य इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन करें और युवाओं के साथ जुड़ने के लिए सोशल मीडिया अभियान 'सेल्फी विद तिरंगा' चलाएं। कोरोना वायरस के मद्देनजर शारीरिक दूरी का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस दौरान आंदोलन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता भी दिखाई जाएगी। इस खास मौके पर आज कांग्रेस की तिरंगा यात्रा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी स्थापना दिवस से पहले ही व्यक्तिगत कारणों से विदेश यात्रा पर हैं। स्थापना दिवस से पहले राहुल गांधी के विदेश दौरे पर सियासत शुरु हो गई है। राहुल गांधी ने राजनीति से अलग हटकर अपनी पार्टी के स्थापना दिवस पर संदेश जारी किया।

राहुल गांधी ने पार्टी का एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में कांग्रेस की स्थापना से लेकर अभी तक के पार्टी के कार्यक्रमों को दिखाया गया है। राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'देश हित की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। जय हिंद!'

Tags:    

Similar News