Top
Begin typing your search above and press return to search.

यूएन महासचिव गुटेरेस : स्पेन ट्रेन हादसे में 68 लोगों की मौत

संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने स्पेन में हुए भीषण ट्रेन हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। यह जानकारी उनके प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने दी। स्पेन के मध्य क्षेत्र में हुए इस रेल हादसे में कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई, जबकि 180 से ज्यादा घायल हो गए हैं।

यूएन महासचिव गुटेरेस : स्पेन ट्रेन हादसे में 68 लोगों की मौत
X

संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने स्पेन में हुए भीषण ट्रेन हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। यह जानकारी उनके प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने दी। स्पेन के मध्य क्षेत्र में हुए इस रेल हादसे में कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई, जबकि 180 से ज्यादा घायल हो गए हैं।

महासचिव गुटेरेस ने बुधवार को स्थानीय समयानुसार पीड़ित परिजनों, स्पेन की जनता और सरकार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्पेन के टोलेडो प्रांत में मैड्रिड-सेविले रेल लाइन पर बुधवार सुबह एक हाई स्पीड ट्रेन ने खड़ी दूसरी ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने दुर्घटना की न्यायिक और तकनीकी जांच कराने का आश्वासन दिया।

टोलेडो में दुर्घटनास्थल के पास स्थापित आपातकालीन नियंत्रण केंद्र से पत्रकारों को संबोधित करते हुए सांचेज ने कहा कि सरकार दुर्घटना की परिस्थितियों की गहन जांच करेगी और यदि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक या लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

उन्होंने कहा, "हम इस हादसे की तह तक जाएंगे। सांचेज ने कहा कि यदि मानवीय त्रुटि, परिचालन संबंधी लापरवाही या स्वचालित सुरक्षा प्रणाली में तकनीकी खामी सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

उन्होंने कहा कि यह त्रासदी पूरे देश को प्रभावित करने वाली है और पूरा स्पेन शोक में डूबा हुआ है। प्रधानमंत्री ने बताया कि फिलहाल बचाव दलों का मुख्य ध्यान फंसे हुए लोगों को निकालने, प्रभावित परिवारों की सहायता करने तथा घायलों को तत्काल चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराने पर केंद्रित है।

प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, सरकारी रेलवे कंपनी रेन्फे की एक हाई स्पीड ट्रेन ने उसी ट्रैक पर खड़ी निजी कंपनी इर्यो की वाणिज्यिक ट्रेन के पिछले हिस्से में टक्कर मारी। रेल सुरक्षा नियामकों और जांच एजेंसियों ने यह पता लगाने के लिए औपचारिक जांच शुरू कर दी है कि दो हाई-स्पीड यात्री ट्रेनें एक ही ट्रैक खंड पर कैसे पहुंच गईं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it