Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिहार बाढ़ : सरकार ने कहा- राहत तेज, राजद ने घेरा

पटना, बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। सरकार जहां राहत और बचाव कार्य तेजी से चलने का दावा कर रही है, वहीं विपक्ष ने सरकार पर नाकामी का आरोप लगाया है।

बिहार बाढ़ : सरकार ने कहा- राहत तेज, राजद ने घेरा
X

पटना, बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। सरकार जहां राहत और बचाव कार्य तेजी से चलने का दावा कर रही है, वहीं विपक्ष ने सरकार पर नाकामी का आरोप लगाया है।

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने बाढ़ की स्थिति पर आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि हमें हर जगह से अच्छी खबरें मिल रही हैं कि लोगों को बचाया जा रहा है, उनके लिए कम्युनिटी किचन चलाए जा रहे हैं और सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी के लिए राहत और बचाव का काम बहुत तेजी से चल रहा है। ऐसी कोई खबर नहीं है जैसी वे पेश करने और लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, राज्य में बाढ़ की स्थिति पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बाढ़ राहत का काम अच्छा चल रहा है, लेकिन निश्चित रूप से हमें राहत के कामों में तेजी लाने और उन्हें और तेजी से आगे बढ़ाने की जरूरत है।

दूसरी तरफ, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ की स्थिति को संभालने में नाकाम रही है। नावें उपलब्ध नहीं हैं, लोगों को सूखा राशन नहीं मिल रहा है और जरूरी चारा भी मुहैया नहीं कराया गया है। बाढ़ पहले भी आती थी लेकिन बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए पहले जो इंतजाम किए जाते थे, वे इस बार नहीं किए गए हैं।

राजद विधायक ने सरकार से मांग की कि प्रभावित परिवारों को सरकार द्वारा तत्काल रूप से सहायता प्रदान की जाए। जो लोग डूब गए उनके परिवारों को आर्थिक मदद दी जाए। साथ ही जो पशु बह गए उसके लिए भी सहायता राशि दी जाए।

गौरतलब है कि बिहार के कई जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं, जहां नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है। हजारों लोग प्रभावित हुए हैं और कई गांवों का संपर्क टूट गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it