Top
Begin typing your search above and press return to search.

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने

वॉशिंगटन, भारत की यात्रा पर आए बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बापू के आदर्शों और शांति, अहिंसा व मानवीय गरिमा के उनके सदाबहार संदेशों को अपनाने का आह्वान किया।

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने
X

वॉशिंगटन, भारत की यात्रा पर आए बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बापू के आदर्शों और शांति, अहिंसा व मानवीय गरिमा के उनके सदाबहार संदेशों को अपनाने का आह्वान किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर किए पोस्‍ट में जानकारी साझा करते बताया क‍ि बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने महात्मा गांधी के शांति, अहिंसा और मानव गरिमा के स्थायी संदेश को सम्मान देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्प‍ित की। यह श्रद्धांजलि भारत और बेल्जियम के बीच मौजूद घनिष्ठ मित्रता की उन साझा मूल्यों को भी दर्शाती है, जो दोनों देशों के संबंधों की मजबूत नींव हैं। महात्मा गांधी का जीवन, उनके आदर्श और उनकी विरासत आज भी दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करते हैं।"

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर गुरुवार को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। पिछले साल फरवरी में पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रेंकेन भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।

दिल्ली पहुंचने पर विदेश मंत्रालय ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने 'एक्स' पर लिखा, "भारत में आपका स्वागत है। बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर का आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचने पर बहुत गर्मजोशी से स्वागत। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने उनकी अगवानी की। यह यात्रा घनिष्ठ और बहुआयामी भारत-बेल्जियम साझेदारी को और मजबूत करने का अवसर देती है।"

आज दिन में बेल्जियम के पीएम डी वेवर की प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

बेल्जियम के पीएम डी वेवर भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के संदर्भ में कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के एक बिजनेस कार्यक्रम में मुख्य भाषण भी देंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it