Top
Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन में डेंटल सर्जन समेत 141 पद खाली, 12 मई तक भरें फॉर्म

चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन (डीएसएचएम) ने डेंटल सर्जन समेत विभिन्न 141 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन में डेंटल सर्जन समेत 141 पद खाली, 12 मई तक भरें फॉर्म
X

नई दिल्ली। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन (डीएसएचएम) ने डेंटल सर्जन समेत विभिन्न 141 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

डीएसएचएम ने जिन 141 पदों पर वैकेंसी जारी की है, उनमें दंत चिकित्सक के 25, फील्ड मॉनिटर के 33, जन स्वास्थ्य प्रबंधक के 33, महिला स्वास्थ्य परिचारिका के 33, जिला गुणवत्ता आश्वासन समन्वयक के 4, जिला कार्यक्रम प्रबंधक के 2, जिला आईईसी/बीसीसी अधिकारी के 3, पोषण विशेषज्ञ/आहार विशेषज्ञ के 3, चिकित्सा व्याख्याता के 2, डेटाबेस प्रशासक के 1, गुणवत्ता आश्वासन सलाहकार के 1, राज्य आईईसी/बीसीसी सलाहकार के 1 और कानूनी सलाहकार के 3 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 मई तय की गई है। जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार ग्रेजुएशन, बीडीएस, एमडी/डीएनबी, एमबीबीएस/डेंटल/आयुष/नर्सिंग ग्रेजुएट, स्वास्थ्य/अस्पताल प्रशासन में एमबीए, एमसीए/बीटेक, पत्रकारिता या जनसंचार में मास्टर, एलएलबी, खाद्य एवं पोषण/गृह विज्ञान/गृह अर्थशास्त्र/नैदानिक ​​पोषण एवं आहार विज्ञान में मास्टर डिग्री, आदि होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन पत्रों की जांच/शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 28,853 से 71,550 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीएसएचएम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it