Top
Begin typing your search above and press return to search.

राहुल गांधी की खुली चुनौती, PM मोदी से बोले- अब सामने आइए

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि 'अब 24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है

राहुल गांधी की खुली चुनौती, PM मोदी से बोले- अब सामने आइए
X

‘डरिए मत मोदी जी’, राहुल ने बहस को लेकर फिर बढ़ाया दबाव

  • मोदी को बहस के मैदान में बुलाकर राहुल ने छेड़ी नई सियासी जंग
  • ‘45 मानहानि केस किए, लेकिन बहस से क्यों बच रहे हैं?’ राहुल का सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि 'अब 24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है।'

श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री विपक्ष को देशद्रोही बताते हैं इसलिए उन्हें किसी भी मंच पर आमने-सामने बैठकर बहस करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बहस में विदेशी ताकतों से कथित संबंधों, वित्तीय व्यवस्था, अमेरिका के साथ हुए समझौते तथा समझौते में जल्दबाजी करना, मंत्रिमंडल को इसकी जानकारी नहीं देना तथा उद्योगपति अडानी के मामले सहित सभी मुद्दों पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि बहस में मीडिया और देश के युवा मौजूद रहें तथा प्रधानमंत्री अपनी पसंद के किसी भी व्यक्ति को निर्णायक बना सकते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत को भी निर्णायक बनाया जा सकता है।

श्री गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री उनके खिलाफ विभिन्न मामलों में करीब 45 मानहानि के मुकदमे दर्ज करा चुके हैं लेकिन विदेशी संबंधों के आरोपों पर बहस के मुद्दे पर मानहानि का मुकदमा क्यों नहीं करते।

उन्होंने कहा "प्रधानमंत्री बहस के लिए सामने आएं, ताकि सभी आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो सके। आइए, डरिए मत। दूध का दूध, पानी का पानी कीजिए।''

श्री गांधी ने अपने संदेश के अंत में प्रधानमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it