Top
Begin typing your search above and press return to search.

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, विदेशी समर्थन को लेकर दी खुली बहस की चुनौती

कांग्रेस नेता बोले, आर्थिक व्यवस्था और सोशल मीडिया की भूमिका पर देश के सामने हो खुली चर्चा

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, विदेशी समर्थन को लेकर दी खुली बहस की चुनौती
X

पीएम मोदी पर राहुल गांधी के गंभीर आरोप, कहा विदेशी समर्थन से चल रही व्यवस्था

  • खुली बहस के लिए तैयार हूं, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को दी चुनौती
  • विदेशी प्रभाव के मुद्दे पर राहुल गांधी का हमला, राजनीतिक बयान से बढ़ी हलचल

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी एक पोस्ट में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री विदेशी समर्थन की मदद से सत्ता में आए और अब भी उसी समर्थन के सहारे बने हुए हैं।

अपने बयान में राहुल गांधी ने देश की आर्थिक व्यवस्था और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि भारत की वित्तीय व्यवस्था पर विदेशों का प्रभाव है और कुछ विदेशी सोशल मीडिया मंच सरकार का समर्थन कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी को इन मुद्दों पर सार्वजनिक बहस की चुनौती भी दी। राहुल गांधी ने कहा कि वह किसी भी मंच और किसी भी समय इस विषय पर खुली चर्चा के लिए तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन सवालों का जवाब देने से बच रही है।

राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय आया है जब केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच लोकतांत्रिक संस्थाओं, चुनावी प्रक्रियाओं और आर्थिक नीतियों को लेकर लगातार राजनीतिक टकराव देखने को मिल रहा है। विपक्ष पिछले कुछ समय से सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर हमलावर है, जबकि भाजपा इन आरोपों को राजनीतिक बयानबाजी करार देती रही है।

हालांकि, राहुल गांधी के इन आरोपों पर भाजपा ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it