देवरिया में युवक की गोली मारकर की हत्या
उत्तर प्रदेश में देवरिया के रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या
By : एजेंसी
Update: 2019-09-02 17:21 GMT
देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रविवार देर शाम बेलकुंडा गांव के पास बाइक सवार दो बदमाश छपौली निवासी बृजमंगल (30) को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर लेकर जा रहे थे।
बेलकुंडा गांव के पास बदमाशों ने उसे मोटरसाइकिल से उतार कर गोली मार दी और फरार हो गये। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
उन्होंने कहा कि बृजमंगल किसी मामले में हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।