देहरादून में बड़ा फेरबदल: 54 पुलिस अधिकारियों का तबादला
उत्तराखंड के देहरादून जनपद में नागरिक पुलिस (सीपी) के सात निरीक्षक और 47 उप निरीक्षक का स्थानांतरण कर दिया गया है;
By : एजेंसी
Update: 2026-04-22 05:21 GMT
रात डेढ़ बजे जारी आदेश से पुलिस महकमे में हलचल
- 7 निरीक्षक और 47 उप निरीक्षक की नई तैनाती
देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जनपद में नागरिक पुलिस (सीपी) के सात निरीक्षक और 47 उप निरीक्षक का स्थानांतरण कर दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रवेंद्र डोभाल की ओर से कल रात्रि लगभग डेढ़ बजे जारी आदेश में सभी निरीक्षकों और उप निरीक्षकों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर पदभार संभालने के निर्देश दिये गये हैं।