ई‑रिक्शा में करंट उतरने से युवक की मौत

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चार्जिंग पर लगे ई रिक्शा में करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। उधर परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम के मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया;

By :  Deshbandhu
Update: 2026-09-08 16:42 GMT

रबूपुरा में हादसे के बाद गमगीन माहौल

रबूपुरा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चार्जिंग पर लगे ई रिक्शा में करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। उधर परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम के मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

जानकारी अनुसार कस्बा के मोहल्ला गांधीनगर निवासी मुजाहिद का 20 वर्षीय पुत्र रेहान मंगलवार को करीब 8:30 बजे मोहल्ले में ही अपने दोस्त के घर जा रहा था। इसी दौरान गली में चार्जिंग पर लगे ई रिक्शा को उसने हाथ से छू लिया।

बताया जाता है ई-रिक्शा में करंट उतरा था। जिसकी चपेट में आकर युवक बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने गंभीर अवस्था में युवक को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा गमगीन माहौल में रेहान का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर पुलिस का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।

Tags:    

Similar News