मायावती ने जेन-जी आंदोलन को लेकर दलों पर साधा निशाना, कहा-आंदोलन के ‘हाईजैक’ होने से उठ रहे सवाल

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने जेन-जी और जेन-अल्फा की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलनों पर चिंता जताते हुए राजनीतिक दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि युवाओं और बेरोजगारों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर शुरू हुआ आंदोलन विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा ‘हाईजैक’ किए जाने से स्वतंत्र कम और राजनीतिक ज्यादा नजर आ रहा है। मायावती ने कहा कि इससे युवाओं और छात्रों के सामने दिखाए गए बड़े-बड़े सपनों को लेकर गंभीर शंकाएं पैदा हो रही हैं।;

Update: 2026-09-06 08:47 GMT

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने जेन-जी और जेन-अल्फा की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलनों पर चिंता जताते हुए राजनीतिक दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि युवाओं और बेरोजगारों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर शुरू हुआ आंदोलन विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा ‘हाईजैक’ किए जाने से स्वतंत्र कम और राजनीतिक ज्यादा नजर आ रहा है। मायावती ने कहा कि इससे युवाओं और छात्रों के सामने दिखाए गए बड़े-बड़े सपनों को लेकर गंभीर शंकाएं पैदा हो रही हैं।

मायावती ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि बसपा को जेन-जी और जेन-अल्फा की जरूरी मांगों के प्रति पूरी सहानुभूति और चिंता है। उन्होंने पार्टी की राज्य इकाइयों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने राज्यों और क्षेत्रों में संबंधित अधिकारियों से मिलकर युवाओं की समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान कराने के लिए प्रयास करें।

मायावती ने कहा कि आंदोलन के राजनीतिक होने पर सवाल मायावती ने कहा कि देश में अनेक ऐसे उदाहरण हैं, जिनसे लोगों को लग रहा है कि जेन-जी यानी देश के युवाओं और बेरोजगारों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर शुरू किए गए आंदोलन को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने हाईजैक कर लिया है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान युवाओं और छात्रों को जो बड़े-बड़े सपने दिखाए गए थे, अब आंदोलन स्वतंत्र कम और राजनीतिक ज्यादा नजर आने के कारण गंभीर शंकाओं से घिर गया है।

उन्होंने कहा कि युवाओं की मांगों के साथ बसपा बसपा प्रमुख ने कहा कि जेन-जी और जेन-अल्फा की जरूरी मांगों को लेकर उनकी पार्टी को हमेशा पूरी सहानुभूति और चिंता रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए बसपा की सभी राज्य इकाइयां संबंधित अधिकारियों से मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से समाधान कराने के लिए तत्पर रहेंगी। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि बसपा के अनुशासन के अनुसार पार्टी के लोग धरना, प्रदर्शन और आंदोलन नहीं करेंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपनी तन, मन और धन की शक्ति तथा ऊर्जा को चुनाव के लिए सुरक्षित रखने को कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने वाली ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की सरकार बनाना है, ताकि जेन-जी और जेन-अल्फा समेत सर्वसमाज की समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जा सके। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बसपा की चार सरकारों में ऐसा करके दिखाया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि जेन-जी के जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने समय रहते उचित कार्रवाई की होती तो संजय आजाद जैसी गंभीर घटना नहीं होती। उन्होंने इस मामले के अभियुक्तों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होने पर बसपा भी ऐसे मामलों में पीछे नहीं रहेगी।


Tags:    

Similar News