गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषितय

गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूलश् में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा के साथ-साथ अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का भव्य आयोजन किया गया

By :  Deshbandhu
Update: 2026-03-31 05:00 GMT

उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के लिए एकेडमिक अवार्ड से सम्मानित हुए छात्र

  • छात्रों के कौशल को प्रबंधन ने सराहा

मेरठ। गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूलश् में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा के साथ-साथ अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा। इस अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जहाँ प्रधानाचार्य द्वारा न केवल पढ़ाई में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, बल्कि साल भर आयोजित हुई विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों जैसे ड्राइंग, पोस्टर मेकिंग और राखी मेकिंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी ट्राफियां और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अभिभावकों ने विद्यालय के इस समग्र दृष्टिकोण की प्रशंसा की, जो छात्रों की किताबी शिक्षा के साथ-साथ उनकी कलात्मक और रचनात्मक प्रतिभा को भी समान रूप से प्रोत्साहित करता है।

Similar News