जनारा होम्स सोसायटी के पास सीएनजी कार में लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू

अजनारा होम्स सोसायटी के पास बृहस्पतिवार को सड़क पर दौड़ती सीएनजी कार अचानक आग का गोला बन गई;

By :  Deshbandhu
Update: 2026-11-05 18:23 GMT

ग्रेटर नोएडा। अजनारा होम्स सोसायटी के पास बृहस्पतिवार को सड़क पर दौड़ती सीएनजी कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में सवार दंपति को बाहर निकलने का मौका मिलता, इससे पहले आग तेजी से फैलने लगी। मौके पर मौजूद बिसरख पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद देखते ही देखते कार पूरी तरह जल गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार सड़क पर चल रही थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में लपटों ने पूरी कार को घेर लिया। कार में दंपति के फंसे होने की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला।

दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने जलती कार को धक्का देकर सड़क किनारे कराया, जिससे दूसरे वाहन आग की चपेट में आने से बच गए। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि सीएनजी कार में आग लगी थी। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

Similar News