उत्तर कोरिया पर अमेरिका ने लगाए अतिरिक्त प्रतिबंध

 अमेरिका ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के सौतेले भाई की गत वर्ष मलेशिया में हुई हत्या में प्रतिबंधित रासायनिक दवा के इस्तेमाल के लिए प्योंगयांग को जिम्मेदार ठहराते हुए उसपर अतिरिक्त प्रतिबंध लगा;

Update: 2018-03-07 12:10 GMT

वाशिंगटन।  अमेरिका ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के सौतेले भाई की गत वर्ष मलेशिया में हुई हत्या में प्रतिबंधित रासायनिक दवा के इस्तेमाल के लिए प्योंगयांग को जिम्मेदार ठहराते हुए उसपर अतिरिक्त प्रतिबंध लगा दिया है। 

विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नॉअर्ट ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी सरकार ने रासायनिक और जैविक हथियार नियंत्रण और 1991 के वारफेयर उन्मूलन अधिनियम के तहत गत 22 फरवरी को इस आशय का निर्णय लिया। जांच रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद उत्तर काेरिया पर पांच मार्च से अतिरिक्त प्रतिबंध लागू हो गए।

किम के भाई किम जोंग नाम की मलेशिया के कुआलालम्पुर हवाई अड्डे पर दो महिलाओं ने प्रतिबंधित रासायनिक युद्धक दवा एजेंट वीएक्स का इस्तेमाल कर हत्या कर दी थी। 
 

Tags:    

Similar News