यूपी :एक किसान की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश में बागपत के बिनौली क्षेत्र में सोमवार को एक किसान की गोली मार कर हत्या कर दी गयी

Update: 2018-07-23 13:56 GMT

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के बिनौली क्षेत्र में सोमवार को एक किसान की गोली मार कर हत्या कर दी गयी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बिजवाडा गांव निवासी ब्रह्मपाल का 40 वर्षीय पुत्र अमित उर्फ बिट्टू सुबह खेत पर चारा लेने लिए गया था। वहां किसी ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। 

उन्होंने बताया कि मृतक का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। मृतक के चचेरे भाई संजय की तहरीर पर मामला दर्जकर पुलिस छानबीन कर रही है।

Tags:    

Similar News