कोटा में 50 किलो गांजे सहित दो तस्कर गिरफ्तार

राजस्थान में कोटा के रामपुरा कोतवाली इलाके में पुलिस ने एक कार से 50 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया

Update: 2023-02-01 22:02 GMT

कोटा। राजस्थान में कोटा के रामपुरा कोतवाली इलाके में पुलिस ने एक कार से 50 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
कार्यवाहक शहर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि आज पुलिस उप अधीक्षक हर्षराज सिंह खरेड़ा की अगुवाई में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध। फोर्ड फिगो कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसमें से 50 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने यह अवैध गांजा ले जा रहे बारां जिले के मंडोला निवासी रोमित नागर (27) कोटड़ा गांव निवासी बुद्धि प्रकाश किराड़ (24) को इस अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके उनसे इस अवैध गांजे की खरीद-फरोख्त के बारे में अनुसंधान कर रही है।

Full View

Tags:    

Similar News