नीचम जिले में घर के पास गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत

मध्यप्रदेश के नीमच जिला मुख्यालय के रावण रुंडी आवासीय क्षेत्र में एक घर के निकट गड्ढे में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत

Update: 2019-08-13 16:20 GMT

नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिला मुख्यालय के रावण रुंडी आवासीय क्षेत्र में एक घर के निकट गड्ढे में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी, जिसके शव आज सुबह बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक शहर के रावण रुंडी आवासीय क्षेत्र में घर के पास बने बड़े गढ्ढे में नहाने के दौरान पानी में डूबने से रतन भील (12) और उसकी चचेरी बहन लक्ष्मी (05) की मृत्यु हो गयी। दोनों कल दोपहर से गायब थे। आज उनके शव बरामद हुए है।

वहीं, दूसरी ओर जीरन पुलिस थाने के ग्राम भीलों का खेड़ा स्थित एक छोटे तालाब में नहाने के समय डूबने से विनोद मीणा (18) की मृत्यु हो गयी।
 

Full View

Tags:    

Similar News