ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, मौत

उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के दुधारा क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आकर दो युवकों की मौत;

Update: 2019-08-25 13:10 GMT

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के दुधारा क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गयी।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि बाघनगर निवासी सुनील शर्मा (22) अधारे चौराहे पर बेल्डिंग का काम करता है।

रात में बिजली न होने से अपने दोस्त अनीस (18) के साथ दुकान के सामने बैठा था कि इस बीच सेमरियावां की ओर से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक पुलिस द्वारा लगाई गई बेरीकेटिंग के चलते अनियंत्रित हो गई और दोनो युवकों को रौंदते हुए निकल गई।

उन्होने कहा कि दुर्घटना करने वाली ट्रक को बरामद कर लिया गया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

\Full View

Tags:    

Similar News