तृणमूल प्रत्याशी व अभिनेत्री नुसरत के पास 2.9 करोड़ की संपत्ति

 मशहूर बांग्ला अभिनेत्री और बशीरहाट संसदीय क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी नुसरत जहां रूही ने बताया है कि उनके पास 2.9 करोड़ की संपत्ति है

Update: 2019-04-25 06:24 GMT

कोलकाता। मशहूर बांग्ला अभिनेत्री और बशीरहाट संसदीय क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी नुसरत जहां रूही ने बताया है कि उनके पास 2.9 करोड़ की संपत्ति है।

अपने शपथपत्र में नुसरत ने कहा है कि उनके पास 90.88 लाख की चल संपत्ति है जिसमें पांच लाख नकद, 29.88 लाख का बैंक डिपॉजिट, एक लाख का बांड, 2.5 लाख का बीमा निवेश और पांच लाख की पेशेवर फीस शामिल है।

उन्होंने बताया कि उनके पास साढ़े चार सौ ग्राम सोना और बारह लाख रुपये की कीमत का हीरे का गहना है। उनके पास दो लक्जरी कार हैं।

28 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने इनकम टैक्स रिटर्न में साल 2017-18 में 25.67 लाख की आय दिखाई है।

नुसरत के पास कोलकाता में दो करोड़ रुपये कीमत का एक फ्लैट है।

उन पर घर और कार के कर्ज के रूप में 1.68 करोड़ का कर्ज है।

उन्होंने शपथपत्र में कहा है कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है और न ही किसी ऐसे मामले में उन्हें कभी दोषी सिद्ध किया गया है।

Full View

Tags:    

Similar News