युवक को जलाने के दोषियों को सख्ज सजा मिले:मायावती

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने हरदोई जिले में 20 वर्षीय एक युवक को प्रेम-प्रसंग में कथित रुप से जलाये जाने की कड़ी निंदा करते हुए राज्य सरकार से दोषियों को तुरंत सख्त सजा दिलाने की मांग

Update: 2019-09-18 11:20 GMT

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने हरदोई जिले में 20 वर्षीय एक युवक को प्रेम-प्रसंग में कथित रुप से जलाये जाने की कड़ी निंदा करते हुए राज्य सरकार से दोषियों को तुरंत सख्त सजा दिलाने की मांग की है ।

 मायावती ने आज इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए ट्वीट किया,“ उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में प्रेम-प्रसंग को लेकर जाति के नाम पर एक दलित युवक को जिंदा जला देना, यह अति क्रूर एवं निंदनीय है। सरकार इसके दोषियों को तुरंत सख्त सजा दिलाये ताकि राज्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति ना हो सके, बीएसपी की यह मांग है।”

यह घटना 15 सितंबर की है। रिपोर्ट के अनुसार लड़की ने अभिषेक नाम के युवक को अपने घर बुलाया था जहां उसे कथित रुप से जला दिया गया । अभिषेक को हरदाेई के जिला अस्पताल दाखिल में दाखिल कराया गया था। उसे बाद में लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेज गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Full View

Tags:    

Similar News