बलिया में तालाब में नहाते समय छात्र की डूबने से मौत
उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सहतवार क्षेत्र में आज तलाब में नहाते समय एक छात्र की डूबने से मौत;
By : एजेंसी
Update: 2019-08-29 17:47 GMT
बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सहतवार क्षेत्र में आज तलाब में नहाते समय एक छात्र की डूबने से मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक रेवती नगर पंचायत के वार्ड सात निवासी 16 वर्षीय शुभम् चौधरी स्कूल से घर लौटते समय सहतवार कस्बा स्थित बड़ा पोखरा में नहाने लगा। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
उन्होंने कहा तालाब किनारे स्कूल बैग और ड्रेस देख लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने तलाब में तलाश कर शुभम् के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।