प्रवासी श्रमिकों की समस्या राज्य सुलझाएं: राहुल-चिदंबरम
कांग्रेस ने कहा है कि लॉकडाउन के कारण सबसे ज्यादा समस्या प्रवासी श्रमिकों को हो रही है और राज्यों को उनकी समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी लेनी चाहिए
नयी दिल्ली । कांग्रेस ने कहा है कि लॉकडाउन के कारण सबसे ज्यादा समस्या प्रवासी श्रमिकों को हो रही है और राज्यों को उनकी समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
Testing & Tracing are the key to fight #COVID19
Humanism, Protection & Financial Security must drive our approach to dealing with migrant labourers.
This is the only way ahead.
Dr. Manmohan Singh, Shri @RahulGandhi & others deliberate on these issues. pic.twitter.com/1BhKc45ZL3
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने आज यहां जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि प्रवासी श्रमिकों की समस्या को सुलझाया जाना चाहिए और उन्हें वापस बुलाने की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश के हर क्षेत्र के प्रवासी श्रमिकों की अलग तरह की समस्या है और उनकी इस दिक्कत से राज्य ही बखूबी निपट सकते है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार को इन श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिये मानवीय दृष्टिकोण के साथ काम करते हुए उन्हें वित्तीय सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए।