श्रीकांत बने डिप्टी कलेक्टर
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भारतीय बैडमिंटन स्टार किदाम्बी श्रीकांत को राज्य प्रशासन में डिप्टी कलेक्टर नियुक्त कर दिया है
By : एजेंसी
Update: 2018-03-30 01:50 GMT
अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भारतीय बैडमिंटन स्टार किदाम्बी श्रीकांत को राज्य प्रशासन में डिप्टी कलेक्टर नियुक्त कर दिया है।
श्रीकांत ने राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद के साथ मुख्यमंत्री से गुरूवार को यहां सचिवालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने श्रीकांत को पद्मश्री सम्मान मिलने पर बधाई दी और राज्य में उन्हें डिप्टी कलेक्टर नियुक्त करने के आदेश की प्रति सौंपी।
राज्य मंत्रिमंडल ने श्रीकांत को डिप्टी कलेक्टर के रूप में नियुक्त करने को पहले ही अपनी मंजूरी दे दी थी। उल्लेखनीय है कि ओलम्पिक रजत विजेता पीवी सिंधू को भी राज्य सरकार ने डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया था।