श्री श्री रविशंकर ने की श्रीलंकाई तमिलों को नागरिकता प्रदान करने की मांग

श्री श्री रविशंकर ने देश में 35 साल से अधिक समय से रह रहे श्रीलंका के तमिल शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान किए जाने का केन्द्र से आग्रह किया

Update: 2019-12-10 16:21 GMT

चेन्नई । लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) के पारित होने के एक दिन बाद आध्यात्मिक गुरु एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने देश में 35 साल से अधिक समय से रह रहे श्रीलंका के तमिल शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान किए जाने का केन्द्र से आग्रह किया है।

श्री श्री रविशंकर ने मंगलवार को एक ट्वीट में करके कहा,“ मैं भारत सरकार से एक लाख से भी अधिक श्रीलंकाई तमिलों को नागरिकता देने के लिए विचार करने की अपील करता हूं , जो पिछले 35 साल से अधिक अवधि से देश में रह रहे हैं।”

I request the Government of India to consider giving citizenship to more than 1 lakh Tamil Sri Lankans who are living in this country as refugees for the last 35 years.#CABBill

— Sri Sri Ravi Shankar (@SriSri) December 10, 2019

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु में विभिन्न स्थानों पर सरकारी शरणार्थी शिविरों में लाखों की संख्या में श्रीलंकाई तमिल रह रहे हैं।

Full View

 

Tags:    

Similar News