तो इसलिए जेसिका चैस्टेन 'इट चैप्टर टू' में काम करने के लिए तैयार हो गईं

अभिनेत्री जेसिका चैस्टेन का कहना है कि उनकी भूमिका के साहसी और निडर स्वभाव ने उन्हें 'इट चैप्टर टू' को हां कहने के लिए आकर्षित किया।

Update: 2019-08-31 10:46 GMT

लॉस एंजेलिस । अभिनेत्री जेसिका चैस्टेन का कहना है कि उनकी भूमिका के साहसी और निडर स्वभाव ने उन्हें 'इट चैप्टर टू' को हां कहने के लिए आकर्षित किया। 'इट चैप्टर टू' में चैस्टेन बेवर्ली मार्श की भूमिका में नजर आएंगी, एक ऐसी महिला जिसे स्कूल में काफी तंग किया गया था और जब वह किशोरी थी, तब उसके पिता ने उसका उत्पीड़न किया था।

चैस्टेन ने कहा, "मुझे इसकी पहली फिल्म काफी पसंद है और इसलिए मैंने सोफिया लिलिस द्वारा निभाई गई बेवर्ली मार्श के किरदार पर प्रतिक्रिया भी दी थी।"

अभिनेत्री ने आगे कहा, "फिल्म में उनकी उपस्थिति डायनेमिक है और कई मामलों में वह बहादुरी भी दिखाती हैं। उसने अपने जीवन में बहुत अंधेरा देखा है और जिसकी वजह से उसके अंदर एक निडरता पैदा हो चुकी है।"


Full View

Tags:    

Similar News