बलिया में वाहन चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की बलिया जिला पुलिस ने रसड़ा कोतवाली क्षेत्र से वाहन चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की कई मोटरसाइकिलें बरामद की;

Update: 2019-09-09 16:20 GMT

बलिया। उत्तर प्रदेश की बलिया जिला पुलिस ने रसड़ा कोतवाली क्षेत्र से वाहन चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की कई मोटरसाइकिलें बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रसड़ा कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि अखनपुरा मोड़ के पास कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने की फिराक में हैं।

जानकारी पर पुलिस ने अखनपुरा मोड़ के पास घेराबंदी कर छह सोमारू ,श्री भगवान ,धीरज तिवारी,हरिशंकर यादव ,अजय,जावेद कुरैशी शामिल है। उनके कब्जे से छह मोटरसाइकिलें बरामद की गई।

उन्होंने कहा कि गिरोह के सदस्य बलिया, गाजीपुर और आजमगढ़ से बाइक चोरी कर उनके फर्जी कागजात बनवाकर ग्राहक मिलने पर बेचते हैं। गिरफ्तार बदमाशों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
 

Full View

Tags:    

Similar News