एमजीएम के सात प्रशिक्षु चिकित्सक कोरोना संक्रमित

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर स्थित शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यलय (एमजीएम) की एक महिला सहित 7 प्रशिक्षु चिकित्सक ‘कोविड 19’ से संक्रमित पाए गए हैं।

By :  --Select--
Update: 2020-06-20 17:13 GMT

इंदौर।  मध्यप्रदेश के इंदौर शहर स्थित शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यलय (एमजीएम) की एक महिला सहित 7 प्रशिक्षु चिकित्सक ‘कोविड 19’ से संक्रमित पाए गए हैं।

एमजीएम के डीन डॉ ज्योति बिंदल ने आज पूछे जाने पर बताया कि दो प्रशिक्षु चिकित्सकों के संक्रमित पाये जाने के बाद पुरुष छात्रावास में रहने वाले 72 डॉक्टरों के सैम्पल लेकर उनकी जांच की गयी, जिसमें गुरूवार को चार अन्य प्रशिक्षु चिकित्सकों में कोविड 19 संक्रमण की पुष्टि हुयी है तथा शुक्रवार को एक महिला इन्टर्न डॉक्टर में भी कोविड 19 की पुष्टि हुयी है। ये सातों प्रशिक्षु चिकित्सक एमआरटीबी अस्पताल में उपचाररत हैं।
 

Full View

Tags:    

Similar News