राष्ट्रपति कोविंद की यात्रा को लेकर सुरक्षा कड़ी

पड्डुचेरी प्रशासन ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की सोमवार की प्रस्तावित यात्रा को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी

Update: 2019-12-22 16:47 GMT

पुड्डुचेरी । पड्डुचेरी प्रशासन ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की सोमवार की प्रस्तावित यात्रा को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी है।

कोविंद दो दिवसीय यात्रा पर कल यहां पहुंच रहे हैं। वह पुड्डुचेरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। इस बीच पुड्डुचेरी विश्वविद्यालय के दो छात्रों ने सोशल मीडिया पर कहा है कि सीएए के विरोध के तहत वे राष्ट्रपति के हाथों डिग्री ग्रहण नहीं करेंगे।

राष्ट्रपति सोमवार को ओरोविले में अरविंदो आश्रम जायेंगे और मंगलवार को वह कराइकल भी जायेंगे।

Full View

 

Tags:    

Similar News