राहुल गांधी की हाजिरी के मद्देनजर सिविल कोर्ट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मानहानि के एक मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पेशी के मद्देनजर आज पटना व्यवहार न्यायालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये

Update: 2019-07-06 13:55 GMT

पटना । मानहानि के एक मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पेशी के मद्देनजर आज पटना व्यवहार न्यायालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये।

विशेष सुरक्षा गार्ड (एसपीजी) एवं स्थानीय पुलिस मैटल डिटेक्टर, स्निफर स्वान दस्ता, सुरक्षा के अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होकर न्यायालय परिसर के चप्पे-चप्पे में तैनात हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक एस. एस. विद्यार्थी एवं पुलिस उपाधीक्षक बाला सिंह स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। यातायात व्यवस्था के लिए जवानों के साथ पटना के पुलिस अधीक्षक (यातायात) तैनात हैं।

I will appear in person at the Civil Court in Patna today at 2 PM, in yet another case filed against me by my political opponents in the RSS/ BJP to harass & intimidate me.

Satyameva Jayate 🙏

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 6, 2019


 

गौरतलब है कि मानहानि के एक मामले में श्री गांधी आज दोपहर बाद सांसदों एवं विधायकों के मामले की सुनवाई के लिए गठित विशेष न्यायालय के न्यायाधीश कुमार गुंजन की अदालत में हाजिर होंगे। उनकी ओर से आत्मसमर्पण सह जमानत याचिका अदालत में दाखिल की जा चुकी है। उनकी उपस्थिति के बाद जमानत याचिका पर सुनवाई की जाएगी।

Full View

Tags:    

Similar News