मोदी-जिनपिंग के बीच दूसरी अनौपचारिक बैठक शुरु

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच आज यहां ताज होटल कोव रिजॉर्ट में दूसरी अनौपचारिक बैठक शुरु हो गयी।;

Update: 2019-10-12 11:14 GMT

महाबलीपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच आज यहां ताज होटल कोव रिजॉर्ट में दूसरी अनौपचारिक बैठक शुरु हो गयी।

दोनों नेताओं के बीच यह बैठक 40 से 50 मिनट तक चलने की संभावना है। इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार और अंतर्राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

इससे पहले  मोदी ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग का होटल पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

Full View

Tags:    

Similar News