रुचिता ने जीता 10 मीटर एयर पिस्टल टी 6 राष्ट्रीय ट्रायल
रेलवे की रुचिता राजेंद्र विनेरकर ने यहां डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में सोमवार को महिलाओं का 10 मीटर एयर पिस्टल टी 6 राष्ट्रीय ट्रायल जीत लिया
By : एजेंसी
Update: 2019-09-17 14:44 GMT
नयी दिल्ली। रेलवे की रुचिता राजेंद्र विनेरकर ने यहां डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में सोमवार को महिलाओं का 10 मीटर एयर पिस्टल टी 6 राष्ट्रीय ट्रायल जीत लिया।
रुचिता ने तमिलनाडु की निवेता को फाइनल में 237.6-236.8 से हराया। हरियाणा की शिखा नरवाल को 216.8 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान मिला। रुचिता ने 60 शॉट के क्वालीफाइंग राउंड में आठवां और अंतिम स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी जबकि निवेता शीर्ष पर रही थीं।
रुचिता ने क्वालीफाइंग राउंड में 570 और निवेता ने 582 का स्कोर किया था। लेकिन फाइनल में रुचिता ने अपने सधे निशानों से सबको पीछे छोड़ दिया।