मुरादाबाद पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल हो गया,जिसे गिरफ्तार कर लिया।

Update: 2019-09-19 10:53 GMT

मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी

बदमाश घायल हो गया,जिसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस कटघर इलाके में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कार सवार संदिग्ध बदमाश को रोकने का प्रयास किया ,खुद को घिरा देख वह पुलिस पर फायरिंगर करते हुए भागने लगा। पुुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश ने अपना नाम उस्मान बताया है। वह अमरोहा जिले के दवारसी गांव का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि कार सवार घायल बदमाश के पास से एक तमंचा, कुछ कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गये। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसके खिलाफ लूटा आदि के कई मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तार पर 25 हजार का इनाम घोषित था।


Full View

Tags:    

Similar News