कुएं में छिपाकर रखी प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र में एक सूखे कुएं में प्रतिबंधित कफ सिरप जप्त किया गया है। इस कफ सिरप की 1400 नग शीशी कुए से बरामद हुई हैं।

Update: 2019-09-14 10:47 GMT

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र में एक सूखे कुएं में प्रतिबंधित कफ सिरप जप्त किया गया है। इस कफ सिरप की 1400 नग शीशी कुए से बरामद हुई हैं। इसे बोरियों में बांध कर रखा गया था इसकी कीमत एक लाख एकसठ हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सरिया के वार्ड क्रमांक 11 में एक सूखे कुआं में प्रतिबंधित कफ सिरप छुपा कर रखा गया था, जिसे गुपचुप तरीके से बेचा जा रहा था। सूचना पर कल जब पुलिस ने मौके पर छापामार कर कुएं से बोरियों को निकाली, तो 10 बोरियों में कफ सिरप भारी मात्रा में पाया गया। पुलिस ने 1400 नग शीशी कफ सिरप को जप्त कर कार्रवाई की गई। जप्त की गई कफ सिरप की कीमत एक लाख एकसठ हजार रुपए आंकी गई है।

पुलिस अब इस मामले में इसके आरोपी की तलाश कर रही है। सरिया थाना में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Full View

Tags:    

Similar News