ग्रामवासियों को मतदान के लिए दिलाया गया संकल्प
शासकीय एनसीजे महाविद्यालय दल्लीराजहरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय के गोदग्राम खर्रीटोला में एक दिवसीय मतदाता जागरूकता अभिायान एवं गहन स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया
खर्रीटोला में मतदाता जागरूकता अभियान व स्वच्छता कार्यक्रम
दल्लीराजहरा। शासकीय एनसीजे महाविद्यालय दल्लीराजहरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय के गोदग्राम खर्रीटोला में एक दिवसीय मतदाता जागरूकता अभिायान एवं गहन स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया. संस्था के प्राचार्य डॉ संतोष सिंह के संरक्षण में एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी प्रोफे सर एनके कुर्रे के निर्देशन में महाविद्यालय के 80 स्वयंसेवी छात्र छात्राओं द्वारा गोदग्राम खर्रीटोला में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम मतदाता जागरूकता व 100 प्रतिशत मतदान करते हेतु प्रेरक नारों के साथ रैली निकालकर ग्रामवासियो को मतदान हेतु संकल्प दिलाया गया. तथा स्वयं सेवकों के द्वारा ग्राम के महत्वपूर्ण स्थलों में नारों का लेखन करते हुए घर घर जाकर मतदान करने हेतु जानकारी प्रदान की गई. साथ ही स्वयं सेवकों के अलग अलग समूहों के द्वारा ग्राम की गलियों, नलकूपों एवं समस्त सार्वजनिक जगहों के पास फैले कचरे व कूडे करकट की साफ सफाई कर स्वच्छता का जन व्यापी जागरूकता का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में विशेष रूप से स्वीप कैंपस अंबेसडर घनश्याम, कुमारी वर्षा जैन तथा दलमहानायक करण कोरेटी, दलमहानायिका राजेश्वरी साहू, अंजू साहू, अंजली, देवप्रकाश, मंजीत, प्रखर बंजारे, दाउलाल, कुमारी स्वाती, कुमारी ज्योति, कुमारी शिफाली सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे।