रियल मेड्रिड फुटबाल स्टार मैनुएल मार्टिनेज का निधन

रियल मेड्रिड फुटबाल स्टार मैनुएल सांचिस मार्टिनेज का निधन हो गया है। मार्टिनेज (1964 और 1971) करीब सात सीजन तक क्लब का हिस्सा थे।;

Update: 2017-10-29 18:04 GMT

मेड्रिड। रियल मेड्रिड फुटबाल स्टार मैनुएल सांचिस मार्टिनेज का निधन हो गया है। मार्टिनेज (1964 और 1971) करीब सात सीजन तक क्लब का हिस्सा थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मार्टिनेज का निधन शनिवार को मेड्रिड में हुआ। टीम ने इसकी घोषणा की। वह 79 साल के थे। वालेंसिया के अल्बेरीक कस्बे में 26 मार्च, 1938 को जन्मे मार्टिनेज ने सात सीजन में क्लब के लिए 213 मैच खेले थे।

वह मेड्रिड के एक अन्य दिग्गज मैनुएल सांचिस होंटियुएलो के पिता थे। मार्टिनेज ने रियल के साथ एक डिफेंडर के तौर पर छह यूरोपीय कप, चार लीग खिताब और स्पेनिश खिताब जीते थे। 

Tags:    

Similar News