अमेठी में बोले राहुल, हम भाजपा को मिटाने नहीं हराने आए हैं

राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र में आज जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि 'हम भाजपा को मिटाने नहीं, हराने आए हैं

Update: 2019-01-24 18:18 GMT

लखनऊ/अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र में आज जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि 'हम भाजपा को मिटाने नहीं, हराने आए हैं।

लोकसभा चुनाव में हम पूरे दम से लड़ेंगे, बिना एक कदम पीछे हटाए लड़ेंगे।' कांग्रेस अध्यक्ष अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे के दूसरे दिन सलोन कस्बे में जनसभा संबोधित कर रहे थे। जनसभा में जाने से पहले वह शिव मंदिर गए और वहां विधिवत पूजा-अर्चना की।

उन्होंने अपने संबोधन में सीबीआई निदेशक को आधी रात को हटाए जाने का जिक्र किया और कहा कि जब भी कोई इनके कारनमों की जांच करने लगता है, उसे हटाने दिया जाता है। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "हम भाजपा को मिटाने नहीं, हराने आए हैं। लोकसभा चुनाव में पूरे दम से लड़ेंगे, बिना एक कदम पीछे हटाए लड़ेंगे। 2014 के चुनाव के बाद भाजपा केंद्र की सत्ता में आई तो उसने हिंदुस्तान की सभी स्वायत्त संस्थाओं पर आक्रामण शुरू कर दिया है।"

राफेल सौदे का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि 526 करोड़ रुपये की लागत का लड़ाकू विमान 1600 करोड़ रुपये में खरीदा गया। 15 लाख करोड़ रुपये देश के 15 प्रभावशाली लोगों में बांट दिया गया, जो जनता का पैसा था।

उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा, जिस तरह मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने किया है।

राहुल ने जब कहा, "चौकीदार", तो लोगों के बीच से आवाज आई "चोर है।"

Full View

Tags:    

Similar News