खनिकों को बचाने की राहुल ने की अपील

राहुल गांधी ने मेघालय में कोयले की एक अवैध खदान में फंसे खनिकों को बाहर निकालने की अपील करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार बचाव अभियान में कोताही बरत रही है

Update: 2018-12-26 14:22 GMT

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेघालय में कोयले की एक अवैध खदान में फंसे खनिकों को बाहर निकालने की अपील करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार बचाव अभियान में कोताही बरत रही है।

गांधी ने आज एक ट्वीट कहा कि दो सप्ताह से कोयले की एक खदान में पानी भर जाने के कारण 15 खनिक फंसे हुए हैं जबकि प्रधानमंत्री बोगीबील पुल पर कैमरों के लिये पोज बना रहे हैं। गांधी ने आरोप लगाया है कि सरकार ने खदान में भरे पानी को निकालने के लिये बड़े पंप देने से इंकार कर दिया है। 

उन्हाेंने अपील करते हुए कहा, “ प्रधानमंत्री कृपया खनिकों को बचाईये।” 

15 miners have been struggling for air in a flooded coal mine for two weeks.

Meanwhile, PM struts about on Bogibeel Bridge posing for cameras.

His government refuses to organise high pressure pumps for the rescue.

PM please save the miners. https://t.co/STZS62vTp4

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 26, 2018


 

मेघालय के जयंतिया पहाड़ी पर कोयले की एक अवैध खदान में 13 दिसंबर से 15 लोग फंसे हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल का एक दस्ता बचाव अभियान में लगा हुआ है। 

इससे पूर्व कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरेजवाला ने आराेप लगाया है कि मोदी सरकार ने देरी से बचाव अभियान शुरू किया है। खदान में भरा तेजी से निकाला जाना चाहिए।

Full View

Tags:    

Similar News