राहुल ने सरकार पर सैनिकों की शहादत को लेकर फिर साधा निशाना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन सीमा पर सैनिकों की शहादत के लिए सरकार पर शुक्रवार को फिर निशाना साधा और कहा कि उसकी लापरवाही की कीमत जवानों को जान देकर चुकानी पड़ी है।;

Update: 2020-06-19 13:59 GMT

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन सीमा पर सैनिकों की शहादत के लिए सरकार पर शुक्रवार को फिर निशाना साधा और कहा कि उसकी लापरवाही की कीमत जवानों को जान देकर चुकानी पड़ी है।

श्री गांधी ने ट्वीट किया, "अब साफ हो गया है कि गलवान में चीन का हमला पूर्व नियोजित था। सरकार गहरी निद्रा में थी और समस्या को नकार रही थी और उसकी इस लापरवाही की कीमत हमारे जवानों को शहीद होकर चुकानी पड़ी है।"

It’s now crystal clear that:

1. The Chinese attack in Galwan was pre-planned.

2. GOI was fast asleep and denied the problem.

3. The price was paid by our martyred Jawans.https://t.co/ZZdk19DHcG

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 19, 2020

कांग्रेस नेता इस मुद्दे पर सरकार पर लगातार हमले कर रहे है। उन्होंने कल भी सरकार को घेरते हुए कहा था कि चीन ने शस्त्रहीन सैनिकों की हत्या करके बहुत बड़ा अपराध किया है लेकिन सरकार को बताना चाहिये कि इन सैनिकों को बिना हथियार खतरे की ओर किसने तथा क्यों भेजा और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
 

Full View

Tags:    

Similar News