लिकटेंस्टीन के प्रिंस एलोइस ने राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात

लिकटेंस्टीन के प्रिंस एलोइस ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की

Update: 2018-10-13 00:27 GMT

नई दिल्ली। लिकटेंस्टीन के प्रिंस एलोइस ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, भारत में प्रिंस एलोइस का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उनका आगमन बेहद खास है। दोनों देश एक-दूसरे के साथ कूटनीतिक रिश्तों की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। 

राष्ट्रपति ने कहा कि लिकटेंस्टीन के साथ भारत अपने आर्थिक रिश्तों को मजबूत करना चाहता है। उन्होंने लिकटेंस्टीन की कंपनियों को भारतीय विकास से फायदा उठाने के लिए आमंत्रित किया।

Full View

Tags:    

Similar News