राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी ईद की बधाई
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को ईद की बधाई दी
नयी दिल्ली । राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को ईद की बधाई दी।
श्री कोविंद ने ट्विटर पर लिखे अपने संदेश में कहा, “सभी देशवासियों खास तौर से देश और विदेशों में रह रहे हमारे मुस्लिम भाइयों एवं बहनों को ईद मुबारक। यह शुभ दिन आप सब के परिवारों के लिए खुशियां और जश्न लाए तथा हमारे साझा समाज में भाईचारे, आपसी सौहार्द और मेल-मिलाप को मज़बूत बनाए।”
Id Mubarak and good wishes to all fellow citizens, especially to our Muslim brothers and sisters in India and abroad. May this happy occasion bring joy to your families and foster fraternity, understanding and mutual goodwill in our shared society #PresidentKovind
सभी देशवासियों, खास तौर से देश और विदेश के हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद मुबारक। यह शुभ दिन आप सब के परिवारों के लिए खुशियां और जश्न लाए और हमारे साझा समाज में भाईचारे, आपसी सौहार्द और मेल-मिलाप को मज़बूत बनाए — राष्ट्रपति कोविन्द
عید الفطر کے موقع پر میں سبھی ہم وطنوں بالخصوص ہندوستان و بیرون ممالک میں مقیم مسلم بھائیوں اور بہنوں کو تہہ دل سے مبارک باد پیش کرتا ہوں۔
میری دلی خواہش ہے کہ عید کی پرمسرت تقریب تمام اہلِ وطن میں باہمی اخوت اور افہام و تفہیم کا ذریعہ بنے اور ہماری مشترکہ تہذیب کو استحکام بخشے۔
राष्ट्रपति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू तीनों भाषाओं में ईद की बधाई दी।
श्री मोदी ने ईद की बधाई देते हुए समाज में एकता और सद्भाव बढ़ने की कामना की।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “ईद मुबारक। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह दिन समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे को और मजबूत करें।”
Eid Mubarak! May this day deepen the bonds of unity and harmony in our society. https://t.co/lSeBAUc6JW