प्रांजल साहू की शानदार उपलब्धि
बल्देव बाग स्थित नीरज पैरेंट्स प्राइड की क्लास फोर के मेधावी छात्र मास्टर प्रांजल साहू ने वार्षिक परीक्षा में शानदार उपलब्धि अर्जित की है;
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2018-04-09 15:56 GMT
राजनांदगांव। बल्देव बाग स्थित नीरज पैरेंट्स प्राइड की क्लास फोर के मेधावी छात्र मास्टर प्रांजल साहू ने वार्षिक परीक्षा में शानदार उपलब्धि अर्जित की है। प्रांजल ने सभी विषयों में सर्वोच्च रैंक (ए प्लस) प्राप्त किया है।
इस उपलब्धि पर स्कूल के प्राचार्य व शिक्षकों ने प्रांजल को बधाई दी है। प्रतिभावान छात्र प्रांजल साहू, ईश्वर साहू(सह-संपादक, सबेरा संकेत) एवं श्रीमती चेतना साहू(शिक्षिका) के सुपुत्र हैं।